IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को काफी महंगे पड़े जसप्रीत बुमराह, जानें कितने करोड़ का पड़ा एक विकेट?
Jasprit Bumrah in IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही खराब रहा, वह लीग स्टेज के 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी। इस सीजन एमआई का बल्लेबाजी क्रम बेदम नजर आया तो गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर सके। खासतौर पर भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए ये टूर्नामेंट किसी बुरे सपने की तरह रहा। वह 13 मैचों में 102.50 के औसत से सिर्फ चार विकेट ही ले सके। टी20 विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद इस बार बुमराह से हर किसी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो न सका।
Original source: cms.patrika.com →